घुघली में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक को संबोधित करते पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह।सं
गहमागहमी के बीच हुई क्षेत्र पंचायत की बैठ
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में गहमागहमी के बीच सात करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का प्रस्ताव पास किया गया।
मुख्य अतिथि पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र का विकास करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होती है। विकास में जनप्रतिनिधि की भूमिका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों पर जोर दे रही है। उन्होंने क्षेत्र पंचायतों व ग्राम प्रधानों के बैठक के लिए एक सभागार बनवाने की घोषणा की।
ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास में बजट आड़े नहीं आएगी। बैठक का संचालन संजय पटेल ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ओम प्रकाश जायसवाल, विजय मिश्रा, केदारनाथ, जिला पंचायत सदस्य इस्तेखार उर्फ टुनटुन, प्रधान चतुर्भुजा सिंह, मोहन तिवारी, सचिव तजेंद्र सिंह, भोला मल्ल, बैजनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद