फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान की मांग की

Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। राइस मिलर्स कल्याण एसोसिएशन ने सोमवार को एडीएम को तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप कर धान खरीद वर्ष 2017-18 में कुटाई न करने की चेतावनी दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि उनकी मांगों के प्रति सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल का कहना था कि धान का परीक्षण कर उससे चावल की रिकवरी 67 प्रतिशत से घटाकर 62 प्रतिशत करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सीएमआर परिवहन का भुगतान डिपो की दूरी के हिसाब से करने की मांग भी की जा रही है जबकि भुगतान न्यूनतम दूरी के हिसाब से किया जा रहा है। इसी तरह से लेबर चार्ज 10 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति क्विंटल करने की भी मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर राइस मिलर्स कल्याण एसोसिएशन हड़ताल करेगा।

उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि राइस मिलर्स इस सत्र के धान की कुटाई का कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स की समस्याओं को लेकर शासन - प्रशासन गंभीर नहीं है। इसके चलते समस्या बनी हुई है। इस मौके पर राइस मिलर्स कल्याण एसोसिएशन के सचिंद्र कुमार गुप्ता, मानवंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र पटेल, राजेश्वर कुमार, घनश्याम पटेल, सुधाकर पटेल, संतोष कुमार, भोला रौनियार, वीरेंद्र कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें