फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देकर बाहर आते छात्र नेता।स्रोत स्वंय - फोटो : credit
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में लंबे समय से स्थगित छात्रसंघ चुनाव को बहाल करने की मांग की गई। छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली सीढ़ी है। जो नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


छात्रनेता आलोक रंजन ने मांग की कि शीघ्र ही छात्रसंघ चुनाव बहाल किया जाए, ताकि उनका लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते चुनाव बहाल नहीं हुए, तो वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज और जिला प्रशासन की होगी। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को बुलंद करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान छात्र नेता मनीष कुमार, आलोक रंजन, अभिषेक मिश्रा, कपिल देव और अमन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें