महराजगंज। निचलौल तहसील परिसर में शुक्रवार को एक बैंक में जमा धनराशि वापस दिलाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में खाताधारकों और बैंक एजेंटों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बहुआर स्थित एक बैंक में करीब 350 खाताधारकों की लगभग 80 लाख रुपये की जमा पूंजी फंसी हुई है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण खाताधारकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। एजेंटों ने बताया कि बैंक की ओर से भुगतान के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो चुके हैं, जिससे लोगों का बैंक प्रबंधन पर से भरोसा उठता जा रहा है।
प्रदर्शन में शामिल इंद्रजीत यादव, प्रेमलाल, सूरज कुमार, जितेंद्र, दिलीप और रामप्रकाश समेत अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक में जमा कराई थी। है। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत की जांच कराई जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।