सिसवा बाजार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदनपुर गो-सदन में गायों की मौत की घटना मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मांग की है कि जनपद के सभी गो-सदनों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा वहां गोवंश के रख-रखाव, चारा, पानी, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण कराया जाए। जहां भी लापरवाही या अनियमितता मिले, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए गोसदनों में रहने वाले गोवंश के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उचित देखभाल के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। पत्र में गोसदनों में पशु चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता एवं बीमार गोवंश के समुचित उपचार की व्यवस्था को और मजबूत करने की भी मांग की गई है।