फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन व रेवन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को बनारस सिविल कोर्ट के समक्ष अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के अनुसार, बनारस सिविल कोर्ट में पिछले दिनों अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया था। इस वजह से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस बर्बरतापूर्ण व्यवहार करती है तो अधिवक्ता अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान सिविल बार के अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, मंत्री अनिल पासवान, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, मंत्री सतीश चंद दुबे, मनोज मिश्रा, ओंकारनाथ मौर्य, अरविंद उपाध्याय, मोहम्मद हई, सनत त्रिपाठी, उमाकांत विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, राम प्रताप यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें