फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माह-ए-रमजान में बढ़ी खजूर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चांद रात होने के बाद बृहस्पतिवार को रमजान का पहला रोजा इस्लाम के अनुयायिओं ने शुरू किया। मस्जिदों में जहां तरावीह (विशेष) नमाज पढ़ी जा रही है। साथ ही घरों में 5 वक्त के नमाज का सिलसिला अकीदतमंद शुरू कर चुके हैं। सहरी और इफ्तार के खास इंतजाम किए जा रहे हैं, इससे बाजार गुलज़ार दिख रहे हैं। फल, सेंवई और मेवा की बिक्री शुरू है। साथ ही खजूर की 15 किस्में खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

फरवरी में रमजान का महीना लगभग 10 वर्ष के आया है। इस समय हल्की ठंड के बीच बाजार में भरपूर मात्रा में खजूर की उपलब्धता है। सर्दियों में इफ्तार के लिए फलों के साथ खजूर की बिक्री भी जबरदस्त देखी जा रही है। कारण कि इसकी तासीर गर्म होने के साथ ही यह त्वरित ऊर्जा देने वाले सूखे फलों में शामिल है। रमजान के बाजार में करीब 15 तरह के खजूर उपलब्ध हैं।
सक्सेना चौक के निकट सूखा मेवा व खजूर की दुकान संचालित कर रहे असलम ने बताया कि दुकान पर 300 से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो की रेंज वाले खजूर उपलब्ध हैं। बिक्री में अभी कीमिया खजूर सब पर भारी है। खजूर की बिक्री मंगलवार से हो रही है। बृहस्पतिवार को करीब 13 किलो कीमिया खजूर दोपहर तक बिके। मुस्तफा की दुकान भी सक्सेना चौक के आगे है।
विज्ञापन

सऊदी अरब के अजवा खजूर की धाक मजबूत : रोजा इफ्तार में खजूर का विशेष महत्व होने के कारण इसकी मांग अधिक है। व्यापारियों के अनुसार, इस बार सऊदी अरब, दुबई, ईरान और इराक से खजूर की कई वेराइटी आई हैं। इनमें मेडजोल, अजवा (स्माल व जंबो), कलमी, अंबर, मबरूम, सुखरी, रब्बी, कीमिया, फर्द, डिग्लेटनूर, सगई, सफावी और मरियम जैसी प्रीमियम किस्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें