फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाढ़ से बचाव के लिए बांध निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रोहिन नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 19 दिसंबर से केवलापुर खुर्द के राजगढ़ समय मां के स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लॉक सदर की ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द व सलामतगढ़ के अंतर्गत रोहिन नदी किनारे बसेकरीब डेढ़ दर्जन गांव हर बरसात में बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। केवलापुर खुर्द के जिनवापुर टोला व सलामतगढ़ के जगपुर टोला में तत्काल ठोकर (स्पर) का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें