फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसपी से मिले कांग्रेसी, दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थानाक्षेत्र के एसआई के खिलाफ कांग्रेसी लामबंद हो गए हैं। उनका आरोप है कि थाने के सब इंस्पेक्टर ने मारपीट के एक मामले को लेकर गांव वालों पर अभद्र टिप्पणी की। मामले को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में बताया गया है कि उनका गांव हरपुर में है। यह गांव सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्यामनारायण तिवारी व शहीद पंकज त्रिपाठी का गांव होने के कारण पहचाना जाता है। पिछले दिनों गांव के दो पक्षों में मारपीट होने पर फरेंदा थाने के एसआई पहुंचे और गांव के प्रधान व पूर्व प्रधान को बुलाकर पूरे गांव के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। यह जानकारी प्रधान व पूर्व प्रधान ने बताई तो 6 दिसम्बर को उन्होंने एसपी को संबोधित एक्स पर उक्त एसआई की गतिविधि पोस्ट कर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट के विजय सिंह ने कहा कि एसआई की टिप्पणी निंदनीय है। कप्तान को डिजिटल शिकायत मिली कार्रवाई उसी समय करनी चाहिए थी लेकिन इसे संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें