फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग

Sun, 02 Dec 2018 12:37 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। प्रोत्साहन राशि को मानदेय के रूप में तब्दील किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन   डीएम को सौंपकर मांगें पूरी कराने की मांग की।  
विज्ञापन


संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन के कारण ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, जेई टीकाकरण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम प्रदेश में सफल हो रहा है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रहा है। आशा कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं लेकिन उन्हें प्रोत्साहन राशि देने में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को ही मानेदय के रूप में तब्दील किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि इससे आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने निश्चित मानदेय मिल सकेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस माह के अंत तक मानदेय की घोषणा नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन  शुरू किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिला संरक्षक श्रीनाथ धर दूबे, रामसवारे यादव, जयराम भारती, रीता तिवारी, ज्ञानती देवी, मीरा, सुनीता गुप्ता, विमला, सरस्वती देवी, कालिंदी, साधना मिश्रा, साधना तिवारी, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें