फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग

Mon, 03 Apr 2017 11:25 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी मुकदमे में फंसाने व छात्रों के शोषण को लेकर सोमवार को पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन दिया। छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दूबे ने बताया कि प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना द्वारा बनवाए गए जिले का एकमात्र कालेज स्थापित है। जो जिले के दबे-कुचले गरीब छात्रों का पठन पाठन नियमित रूप से चल रहा था। लेकिन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जबरियां अनुसूचित जाति के छात्र, छात्राओं से अधिक शुल्क लिया जा रहा है और शोषण किया जा रहा है। 
विज्ञापन

   उन्होंने बताया कि छात्र, छात्राओं एवं छात्र नेताओं के विरोध करने पर छात्र व छात्र नेताओं पर पुलिस द्वारा लाठी से पीटवाया गया है और उल्टे ही छात्र नेताओं पर फर्जी तरीके से मुकदमा में फंसवा दिया गया है। प्राचार्य द्वारा यह कहा जा रहा है कि नामांकन इस बार नहीं लूंगा। उन्होंने तत्काल महाविद्यालय व क्षेत्रीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है। 
  इस दौरान उपाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष दीपक द्विवेदी, महामंत्री नरायण दत्त, संयुक्त मंत्री राहुल आर्या, आलोक रंजन, महीमुद्दीन सिद्दीकी के अलावा तमाम छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें