फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Mon, 03 Apr 2017 11:20 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गेहूं की फसल जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर आग लगने के कारण 14 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दुुर्गापुर, चंदपुर मझौली सेमत अन्य स्थानो पर गेहूं की फसल जली है। इन सभी स्थानों पर लोगो ने आग को बुझाने में काफी परेशानी उठाई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

राजीव नगर मुहल्ले में सायं करीब 4 बजे गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। इससे मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। राजीव नगर मुहल्ले में बजरंग मिष्ठान के घर के पीछे खेत में आग लगी थी। आग बढाता देख मुहल्ले के लोग चिल्लाने लगे। किसी ने फायर सर्विस को फोन किया लेकिन फायर सर्विस की गाड़ी नहीं पहुंची। इतने में मुहल्ले के लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।
अड्डा  बाजार और रतनपुर  प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गापुर के सिवान में सोमवार को अपरान्ह लगभग साढे चार बजे  बिजली की चिगारी से पांच एकड गेहूं की फसल राख हो गई । फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आगे पर काबू पा लिया। पुलिस और राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे । 
विज्ञापन

दुर्गापुर के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मरचहवा टोला के शिवा चौरसिया, शंभू चौरसिया,  बबलू चौरसिया,  प्रकाश चौरसिया  एवं करमहवा के टोला  सरोत्तरपुर के रामलौट यादव की फसल राख हो गई । सबके मिलाकर कुल लगभग पांच  एकड़ नुकसान हुआ है । बताया कि सूचना पाकर फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर आ रही थी । पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लेने के नाते लौटा दिया गया। सिपाही हरिशंकर प्रसाद के साथ एसआई दिनेश कुमार पांडेय और राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे । नौतनवा एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि  नुकसानी का जायजा लेने के लिए राजस्व कर्मियों को भेजा गया है । कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र  के गांव चन्दपुर में अचानक लगी आग से खेत में खड़ी करीब तीन  किसानों की करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सोमवार को गांव चन्दपुर में गेहूं की फसल में आग लग गई। काफी  मसक्कत से लोगों ने आग पर काबू पाया। इस अग लगी में गरीब गिरधारी व मरजादी  का करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। 
 मझौली में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। खेतों में खड़ी गेहूं  की फसलें धू धू कर जलने लगी। फसलों को जलता देख किसानो में हाहाकार मच गया।  पड़ोस के गांव सहित भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। और आग पर काबू  के प्रयास में जुट गए। घण्टो प्रयास के बाद आग पर काबू मिला। इस आग लगी में  राजन पाण्डेय, श्रीराम चौहान, समशेर अली, सब्बीर अली, भोला, प्रेम चौहान  सहित करीब दर्जन भर किसानों की 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताते  चले की एक सप्ताह के भीतर इस थाना क्षेत्र में आग लगी की चौथी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें