फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग को भगाने का आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल का मामला
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। परिजन का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी अपनी मां और दादी के साथ रहती है। उसके पिता और भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोप है कि बीते एक जुलाई को पड़ोस का रहने वाला युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसकी मां ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, दो जुलाई को किशोरी ने गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र से अपने पिता को फोन कर अपनी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी किशोरी को लेकर अपने घर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेजा, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पांच दिन बाद किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर लौटने के बाद से आरोपी लगातार धमकियां दे रहा है। मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें