फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहीत भूमि के मुआवजेे की मांग

Thu, 29 Nov 2018 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अधिग्रहीत भूमि के मुआवजेे की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल तहसील के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चकरोड में लिए अधिग्रहीत  भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


गांव के धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बउरहवा बाबा स्थान से बलुआ टोला तक चकरोड है। इसे अब 13 फीट चौड़ा बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। उनका कहना था कि चकरोड चौड़ा करने संबंधी प्रस्ताव में जिन किसानों की जमीन इसके दायरे में आ रही है, उन्हें उसका मुआवजा दिया जाना चाहिए। ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके। 
उनका कहना था कि इस मसले पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की जमीन चकरोड के दायरे में आ रही है, उन्हें समुचित मुआवजा दिया चाहिए। ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके। इस मौके पर अंगद सिंह, प्रदीप चौधरी, उमेश कुमार मिश्र, चंद्रशेखर, इंद्रासन, जितेंद्र सिंह, धनंजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें