आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने बैठक कर किया विचार-विमर्श
नौतनवा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विधानसभा अध्यक्ष गौतम सांवरिया एवं उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में रविवार को नगर स्थित एक मैरिज हॉल में पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे बहुजन महापुरुषों का मिशन आगे बढ़ने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होते हैं। उनके समर्पण और अथक प्रयासों की बदौलत ही पार्टी को मजबूत कर लक्ष्य तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी पार्टी और जनता के बीच सेतु की तर्ज पर कार्य करें। ताकि बहुजन महापुरुषों ने जो समाज की उन्नति, एकजुटता और एकरूपता का सपना देखा था वह साकार हो सके। बैठक का संचालन पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गौतम ने किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौतम सांवरिया, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गौतम, प्रदीप भारती, अवधेश मौर्य, संदीप आजाद, साधुशरण, उपेंद्र भारती, संदीप गौतम, रामनेवास मौर्य, रणविजय, अमर सिंह गौतम आदि लोग मौजूद रहे। संवाद