फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारी बारिश और भूस्खलन से जोमसोम-मुक्तिनाथ मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के मुस्तांग जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रसिद्ध मुक्तिनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हो गई है। पहाड़ों से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण जोमसोम से कागबेनी होते हुए मुक्तिनाथ जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क बंद होने से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को यात्रा रोकनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मुस्तांग के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ियों से गिर रहे मलबे और पत्थरों के सड़क पर जमा होने से वाहनों की आवाजाही बाधित है। जोमसोम से कागबेनी और मुक्तिनाथ की ओर जाने वाले यात्रियों को मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय परिवहन और पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
मुक्तिनाथ धाम नेपाल के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। भारत से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोनौली-बेलहिया सीमा के रास्ते पोखरा होते हुए मुक्तिनाथ दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग बंद होने से भारतीय श्रद्धालुओं की यात्रा भी प्रभावित हो रही है। वहीं, लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से मुस्तांग में ठंड बढ़ गई है। खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे ने स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही करें यात्रा
मुस्तांग के डीएसपी रामचंद्र तिवारी के अनुसार, लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण क्षेत्र में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। मौसम सामान्य होने और सड़क से मलबा हटाए जाने के बाद ही आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें