फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की चपेट से बाइक सवार छात्र नेता की मौत

Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मैजिक की चपेट से बाइक सवार छात्र नेता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज-शिकारपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग पर बरवा विद्यापति गांव के बरगदहियां पोखरी के पास सोमवार को मैजिक ने  छात्र नेता की बाइक को पीछे से टक्कर  मार दिया। जिससे वह गंभ्ाीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि पूर्व छात्र नेता ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।    
विज्ञापन

   
बरवां विद्यापति निवासी अंचल पांडेय (30) किसी कार्य से गोरखपुर मार्ग पर शिकारपुर जा रहे थे। इस दौरान महराजगंज से आ रही मैजिक ने बरगदहियां पोखरे पर उनकी बाइक काे पीछे से टक्कर मार दिया।  कोतवाल राम दवन मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैजिक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।  मृतक जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज महराजगंज का छात्र नेता रह चुका है। काॅलेज छोड़ने के बाद भी वह छात्रों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें