फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत,पुत्र घायल

Thu, 16 Nov 2017 12:13 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसे में पिता की मौत,पुत्र घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुर (महराजगंज)। नौतनवां थाना क्षेत्र के चंडीथान-दुर्गापुर मार्ग पर मंगलवार की रात कोटही माता स्थान के पास हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर के जोगिंदर पासवान (42) अपने बड़े बेटे गणेश पासवान (19) के साथ नौतनवां से बाजार करके साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में वह कोटही माता स्थान के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को घर ले आए। जहां जोगिंदर पासवान की मौत हो गई। घायल बेटा गणेश पासवान का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में इलाज चल रहा है। पत्नी बिंद्रावती व माता इमिरिती का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेंद्र के भाई राधेश्याम पासवान ने नौतनवां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नौतनवां प्रहलाद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। चालक व वाहन के बारे में जानकारी ली जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें