फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल शख्स की मौत,कोहराम

Mon, 16 Oct 2017 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से घायल शख्स की मौत,कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धानी बाजार। फरेंदा-नौगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलसर मोड़ के पास रविवार को फरेंदा की ओर से सिद्धार्थनगर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सिर्द्धाथनगर जिला अस्पताल ले जाते समय घायल की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसर मोड़ पर ट्रक के टक्कर से सिद्धार्थनगर जिले के थाना खेसरहां क्षेत्र के ग्रामसभा महुई निवासी राकेश जायसवाल (27) सिर्द्धाथनगर जा रहे थे। जैसे ही वह बेलसर मोड़ के पास पहुंचे, उसी बीच एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक के टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए राकेश को ले गया। मौके पर मौजूद लोग गंभीर अवस्था में घायल राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार सिद्धार्थनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय राकेश की रास्ते में मौत हो गई। राकेश के परिजनों के अनुसार वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन
इनके पिता मिठाई लाल की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। माता चंद्रावती देवी वर्तमान समय में महुई गांव की प्रधान हैं। राकेश से तीन संतान एक लड़की और दो लड़के हैं। राकेश की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें