महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से बीती रात घर में सोई किशोरी सुबह गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार की रात परिवार के लोगों के साथ घर में सोई हुई थी। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो किशोरी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। थक हार कर परिजन थाने पर पहुंचे। लड़की के घर से गायब होने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि घर से गायब लड़की के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस तलाश में लगी है।