फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 04 Nov 2017 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरंदरपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर - सोनौली हाईवे के करीब मनिकौरा गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन सूचना मिलने के बाद थाने पर पहुंचे। सभी का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
गांव बरगदवा बिशुनपुर निवासी विशाल सिंह (22) शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से बाइक लेकर फरेंदा किसी काम से गए थे। फरेंदा से वापस घर आते समय करीब 3.30 बजे गोरखपुर सोनौली हाईवे पर स्थित गांव मनिकौरा के पास सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक समेत चालक मौके से भाग गया। परिजन सूचना मिलने के बाद थाने पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ पुरंदरपुर राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि वाहन समेत चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें