फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी संग गर्भपात कराने पहुंची युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल शहर के यादव चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर प्रेमी के साथ गर्भपात कराने पहुंची युवती की मौत मामला सामने आया है। युवती सात माह की गर्भवती है। घटना के बाद क्लीनिक संचालक और कर्मी अस्पताल बंद कर भाग गए हैं। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती (21) का प्रेम प्रसंग खेसरारी भरपटिया गांव के युवक से चल रहा था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई तो दोनों को बदनामी का डर सताने लगा। दोनों ने गर्भपात का फैसला लिया और परिजनों को भी इसकी भनक न लगे इसलिए रविवार को निचलौल शहर के यादव चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर संपर्क किया। क्लीनिक के कर्मियों के झांसे में आकर गर्भपात कराने के लिए युवती भर्ती भी हो गई।
गर्भपात के दौरान युवती की हालत बिगड़ने लगी तो क्लीनिक संचालक सहित कर्मियों ने युवती को क्लीनिक से बाहर कर दिया और ताला बंद मौके से भाग निकले।
युवती को लोगों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवती की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेते हुए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रेमी निवासी खेसरारी भरपटिया थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

युवती सात महीने की गर्भवती थी: पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका सात महीने की गर्भवती हो गई थी। ऐसे में मामले को छिपाना मुश्किल हो गया था। कोई रास्ता नहीं दिखने पर गर्भपात कराने का फैसला लिया और हम निचलौल शहर पहुंचे। कम पैसे में बेहतर ढंग से गर्भपात कराने का झांसा देकर क्लीनिक के कर्मियों ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें