फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुर्रमपुर बीट में वन दरोगा पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरेंदा। रेंज के खुर्रमपुर बीट में रविवार को दिन में दो बजे के करीब वन तस्करों ने वन दरोगा पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें वन दरोगा को काफी चोटें आईं। वनकर्मी की मदद से वन दरोगा को बचाया गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
फरेंदा रेंज के खुर्रमपुर बीट के बीट प्रभारी बृजेश चंद राव (वन दरोगा) रविवार को दिन में दो बजे अपनी बीट कपाट नंबर-5 में सुरक्षात्मक गश्त पर निकले थे। कोमल चौराहे के चंदनपुर वन मार्ग पर जंगल में लकड़ी कटने की आवाज सुनकर आगे बढ़े देखा कि तीन लोग कुल्हाड़ी से साखू के पेड़ काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वन दरोगा ने किसी तरह बचाव किया। उसके बाद वन तस्करों ने डंडे से मारकर घायल कर दिया।
पौधरोपण श्रमिक पवन कुमार को किसी तरह से वन दरोगा ने बुलाया तो वन तस्कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वन दरोगा ने बताया कि आरोपियों की पहचान हुई है। उन्होंने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुरंदरपुर थानाप्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें