फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समय सीमा समाप्त, पानी की टंकी का फाउंडेशन भी नहीं बन सका

Tue, 04 Jun 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बरवाखुर्द मे जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी का फाउंडेशन।
विज्ञापन
अड्डा बाजार। जल जीवन मिशन के तहत नौतनवा ब्लाॅक के बरवाखुर्द में डेढ़ साल से बनाई जा रही पानी की टंकी का अभी तक फाउंडेशन भी नहीं बन सका है, जबकि कार्य पूर्ण करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। कार्यदायी संस्था को 24 मई तक हर घर तक पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

मौके पर लगे सूचना बोर्ड के अनुसार कार्यदायी संस्था रिथनिक कोया (जेनी) गांंव बरवाखुर्द में 265.75 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 225 केएल/12 मीटर क्षमता की पानी टंकी बना रही है। जिससे ग्राम पंचायत बरवा खुर्द तथा ग्राम पंचायत गजरही के कुल 553 घरों तक 10133 मीटर पाइप लाइन के जरिए पीने का पानी पहुंचाना है। जिससे 3429 लोग लाभान्वित हो पाएंगे। 24 नवंबर 2022 से कार्य आरंभ हुआ। 24 मई 2024 को कार्य पूर्ण होने की अवधि बीत गई।

बरवाखुर्द के विक्रम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सुरेश गुप्ता, बाबूराम, अवरोध सिंह ने बताया कि अवधि पूरा हो गया। अब तक सिर्फ बोर हुआ, पाइप लाइन बिछाने के दौरान गांव के भीतर आरसीसी व इंटरलाॅकिंग रास्तों को तोड़कर खराब कर दिया। बदहाल स्थिति में छोड दिया। जिससे ग्रामीणों को आने जाने मे तकलीफ होती है। पैदल रास्ते जा रहे 100 साल के बुजुर्ग सोमई गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


गजरही के डॉ. अजय कुमार सिंह, रामनाथ चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी है। अभी पानी टंकी का फाउंडेशन कार्य तक पूरा नहीं हुआ है। वाटर पाइप डालने में गांव की अच्छी सडकें भी तोड़कर बर्बाद कर दी गई। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जब खोदे गए रास्ते दुरुस्त करने को कहा जाता है तो एक ही जवाब मिलता है कि सभी के घरों तक वाटर सप्लाई फाइनल होने के बाद ठीक करा दिया जाएगा।

अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को कार्य स्थिति के बारे में अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन कार्य लगभग पूरा हो गया है। मिट्टी परीक्षण के बाद टंंकी का फाउंडेशन कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें