फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ खींच ले गया था, 24 घंटे बाद नदी में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मगरमच्छ खींच ले गया था, 24 घंटे बाद नदी में मिला युवक का शव
विज्ञापन

पनियरा। क्षेत्र के रोहिन नदी के डोमरा घाट के पास उतराता हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त राजेंद्र (33) निवासी डोमरा टोला खजुरी के रूप में की गई। उसे मगरमच्छ नदी में खींच ले गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे रोहिन नदी में मछली पकड़ने गए राजेंद्र (33) को मगरमच्छ ने दबोच लिया था। मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने युवक को रोहिन नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन युवक नहीं मिला। शुक्रवार को युवक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी दीपकला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने कहा कि 24 घंटे के बाद रोहिन नदी के डोमरा के पास नदी में राजेंद्र (33) का शव उतराता हुआ मिला। प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार को पांच लाख की सहायता राशि शासन की गाइडलाइन के अनुसार दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें