फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लालपुर शिव मंदिर पोखरे में मरी मछलियां, दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर स्थित शिव मंदिर के बगल के पोखरे में रविवार को बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में उतराई हुई मिलीं। बड़ी संख्या में मछलियों के मरेने से हड़कंप मच गया है। पोखरे में जगह-जगह मरकर उतराई हुई मछलियां से उठ रह दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत सामान्य घटना नहीं है। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया है और इसी वजह से मछलियों की मौत हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पानी का परीक्षण कराने की मांग की है, ताकि मछलियों की मौत के कारण का पता चल सके। साथ ही मरी हुई मछलियों को तत्काल पोखरे से हटाकर साफ-सफाई कराने की भी मांग उठाई है, जिससे फैल रही दुर्गंध से लोगों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इससे पर्यावरण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान लालपुर पंकज सिंह ने बताया कि पोखरे में गैस बनने के कारण मछलियां मर गई हैं। उनको निकालकर पोखरे की सफाई कराई गई है। चूना डालकर बची हुई मछलियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें