फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एजेंसी से पानी भरा गैस सिलिंडर देने का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खैराटी निवासी मनोज कुमार ने थाने में तहरीर देकर स्थानीय गैस एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की है। मनोज ने कर्मचारी पर रिफिल के दौरान पानी युक्त गैस सिलिंडर देने और विरोध करने पर जातिसूचक गाली देते हुए धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार का कहना है कि उन्होंने 16 जुलाई को नौतनवा की एक गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर रिफिल कराई थी। आरोप है कि दो दिनों बाद ही सिलिंडर खाली हो गया। जांच में सिलिंडर में पानी भरा हुआ मिला। शिकायत लेकर वह एजेंसी पर पहुंचे तो पहले वहां के कर्मचारी ने गैस सिलिंडर बदलने की बात कहकर दो दिनों तक दौड़ाया।
मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े सात बजे जब वह फिर गोदाम पर गैस सिलिंडर लेकर बदलवाने के पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी विवाद पर उतारू हो गया। आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें