फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुराल में रह रहे युवक का पोखरे में मिला शव

Sun, 10 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूदलापुर में शनिवार को अपराह्न एक बजे ससुराल में रह रहे ग्राम पंचायत खजुरिया निवासी 22 वर्षीय अमीर का शव ससुराल के पास बौलिया पोखरे में मिला। उसका शरीर पेट के बल आधा पोखरे डूबा था।
विज्ञापन

शव देखकर मृतक के साले अमन ने शोर मचाया। बाद में एक गाड़ी में रखकर पनियरा ले गए। मृतक के खजुरिया घर के पास छोड़कर आ गए।
घटना के संबंध में अमीर के दादा लियाकत अली ने बताया कि उसके पोते का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। एक साल पहले मामला थाने तक भी गया था। सुलह-समझौते के बाद अमीर हैदराबाद जाकर पेंट-पाॅलिश का काम करने लगा।
वहां से वापस आने पर बीते 22 अप्रैल को युवती के साथ उसके परिवार वालों ने अमीर का जबरदस्ती निकाह करवा दिया। तभी से वह ससुराल में ही रह रहा था। आज शव मिलने की सूचना पर जैसे ही हम लोग रूदलापुर पहुंचे तो दवा कराने के नाम पर अमीर को लोग पनियरा ले गए। उसके बाद उसके शव को खजुरिया स्थित घर के पास छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

मृतक और युवती दोनों के पिता विदेश कमाने गए हैं।
मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई समीर (18) व जमीर (16) वर्ष हैं। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें