फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिया के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना। बुधवार की सुबह पुरैना-निचलौल मार्ग पर करीब 300 मीटर आगे नहर की पुलिया के नीचे पानी में डूबे हुए युवक का शव मिला। सुबह नहर की पटरी पर टहलने निकले कुछ लोगों की नजर जब पुल के नीचे पड़े शव पर पड़ी, तो इसकी सूचना घुघली पुलिस को दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुलिया से करीब 100 मीटर की दूरी पर देशी शराब की दुकान है और अक्सर वहां शराब पीने आता था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह शराब के नशे में पुलिया पर लेटा दिखाई दिया था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह पुलिया से नीचे गिर गया, जिससे नहर के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शव की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम खुढ़ुरी निवासी श्यामबदन चौहान (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें