चौक बाजार। क्षेत्र के चैनपुर में 70 वर्षीय वृद्ध का शव सिवान में पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला। शव के पास उनकी साइकिल पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चैनपुर गांव का टोला साधोचक उर्फ मोहम्मदपुर निवासी रामानंद प्रजापति रात में खाना खाकर सो गए। सुबह उनको बिस्तर पर नहीं देखकर घर वालों ने ढूंढ़ना शुरू किया। किसी ने बताया कि रामानंद का शव कम्हरिया कला गांव के पोखरे के पास आम के पेड़ के नीचे पड़ा है। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामानंद प्रजापति की दो शादियों से चार बेटियां तथा दो बेटे थे। बेटियों की शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।संवाद