फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक भीम यादव के रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
सिंदुरिया/मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विश्वनाथपुर पड़वनिया निवासी भीम यादव (26) का शव शुक्रवार की सुबह गांव के सिवान में जामुन के पेड़ से लटकता हुआ मिला। नारायणी नहर की पश्चिमी पटरी पर पेड़ से लटकता शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भीम के व्हाट्सएप स्टेट्स में एक युवती का फोटो मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भीम यादव बृहस्पतिवार की रात बिना बताए 11:30 बजे घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने ढूंढ़ा, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। भीम यादव का मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। शुक्रवार की सुबह नहर की पटरी के रास्ते जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। शव के पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वह नीला पैंट, सफेद शर्ट, हाथ में घड़ी पहने हुए था। उसके मुंह से लार टपक रहा था।
परिजनों ने भीम यादव की हत्या की आशंका जताई है। भीम यादव चार भाइयों राजू, दूधनाथ, राजेंद्र और दो बहनों रेखा और राधिका में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। भीम यादव की अचानक मौत से माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस और फॉरेनसिक टीम जांच में जुट गई है। सिंदुरिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें