फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ी में रोहिन नदी के तट पर शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान प्रदीप (20) निवासी टेढ़ी, थाना पुरन्दरपुर के रूप में हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रदीप महाराष्ट्र के पुणे में दिहाड़ी मजदूरी करता था। करीब 10 दिन पहले वह गांव लौटा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह वह घर से निकला था। रोहिन के तट पर शीशम के पेड़ में लटकते हुए उसके शव को ग्रामीणों ने देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के स्वजनों को सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदीप पुणे में पेंटिंग का काम करता था। दीपावली में वह घर पर आया था। थाना प्रभारी पुरन्दरपुर मनोज राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। परिजनों से पूछताछ के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें