फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिसके घर में काम करती थी, वहां फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति के घर खाना बनाने आई युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

ओबरी निवासी गिरिजेश सिंह ने बताया कि बाली निवासी रतन राजभर की बेटी कुसुम (19) करीब दो साल से उनके घर खाना बनाती थी। रोज की तरह शुक्रवार को भी कुसुम पर घर के कार्यों की जिम्मेदारी छोड़ वह परिवार के साथ जरूरत कार्य के लिए निकले थे। घर लौटने के बाद कुसुम को आवाज लगाई। काफी देर बाद भी कुसुम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में जाकर देखा तो कुसुम का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को देने के बाद पुलिस को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, शव को फंदे से नीचे उतार कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पूछताछ में मृत युवती के परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुए, न ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृत युवती करीब छह साल पहले गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर भी चढ़ गई थी। काफी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें