सड़क के किनारे एक व्यक्ति का मिला शव
नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। कस्बे के मुख्य सड़क के किनारे गुरुवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे में मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने सड़क की पटरी पर एक व्यक्ति का शव दिखा। शव के पास सब्जी बेचने वाली टोकरी व तराजू पड़ा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक सब्जी बेचने वाला रहा होगा। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बज वह शराब के नशे में आया और सड़क के किनारे बैठ गया था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।