मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परसाचक गोबरही के टोला अमतहा खास में शुक्रवार की दोपहर करीब 2.30 बजे अभिषेक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। अपने घर के दूसरी मंजिल पर बने टिनशेड में फंदा लगाया। मौत का कारण प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है।
फारेंसिक टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और गहनता से जांच की। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह का कहना है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद