फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 तक बढ़ी नवोदय में प्रवेश के आवेदन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 80 सीटों के लिए होना है प्रवेश, इच्छुक विद्यार्थियों को करना होगा आनलाइन आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो विद्यार्थी वंचित हैं, वे 25 अगस्त तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 80 सीटें निर्धारित हैं। इस बार भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया है। मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कक्षा चार उत्तीर्ण व पांच मेें अध्ययनरत एवं एक मई 2012 से लेकर 31 जुलाई 2014 के बीच की जन्मतिथि वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तक भरे जा चुके हैं 3500 फार्म
जिले के नवोदय में प्रवेश के लिए अब तक कुल 3400 से अधिक फार्म भरे जा चुके हैं। तिथि बढ़ने से संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है।
-
नवोदय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया है। वंचित विद्यार्थी इसका लाभ उठाएं।
राकेश राय, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें