फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापता युवक को पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की आर्थिक तंगी से परेशान होकर बाहर कमाने जा रहा था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता युवक को सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को लखनऊ से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक घर की आर्थिक तंगी से परेशान होकर बाहर कमाने जा रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा राजा निवासी विष्णु दयाल वर्मा का पुत्र नीरज वर्मा शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था। पिता ने थाने में तहरीर देकर अपने बेटे नीरज वर्मा के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बागापार चौकी की पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस ने लापता युवक को रविवार को लखनऊ से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से मिलते ही बालक की आंखें भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लापता युवक के मोबाइल को ट्रेस किया गया, तो उसका लोकेशन लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बता रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस बागापार ले आई। परिजनों को बुलाकर युवक को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें