फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौतनवां/फरेंदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी। शांति व्यवस्था और किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए रविवार को सर्किल के चारों थानों की पुलिस ने सीओ अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए तैयारी जरूरी होती है। किसी भी प्रकार घटना हो जाने पर पुलिस फोर्स की तैनाती, लोगों की सुरक्षा सहित अनेक प्राथमिकता पर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय,आशुतोष सिंह,कमलेश प्रताप सिंह सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौजूद रही। आकस्मिक दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास में नौतनवां कस्बे के गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, पेट्रोल पंप, अस्पताल चौराहा, घंटा घर, पुरानी नौतनवां, हनुमान चौक,खनुआ तिराहा,बनैलिया मंदिर चौराहा आदि जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। सीओ ने पूरे कस्बे में पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा योजना के तहत सर्किल के सभी थानों के पुलिस कर्मियों का पूर्वाभ्यास कराया गया। जिसमें अचानक कोई दंगा हो तो उससे निपटने रूफ टॉप ( छत पर चढ़ कर) ड्यूटी, ट्रैफिक डायवर्जन, फिक्स पिकेट ड्यूटी, मोबाइल ड्यूटी की जानकारी दी गई । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, कोतवाल धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष संजय दूबे, इंस्पेक्टर शुभनारायन दूबे, एसआई अशोक कुमार, अरविन्द कुमार यादव, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें