फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी हत्या कांड का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्या का खुलाशा करते एसपी रोहित सिंह सजवान। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नर्तकी हत्या कांड की गुत्थी सुलझी, दो हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। आखिरकार पुलिस ने नर्तकी हत्याकांड का खुलासा 12 दिन बाद कर दिया। इस मामले में दो हत्या आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। हत्या का कारण लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान अभिषेक एवं आशुतोष निवासी बल्लोखास, थाना घुघली, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। यह जानकारी सोमवार को एसपी रोहित सिंह सजवान ने पत्रकारों को दीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 जून को कोतवाली क्षेत्र सवरेजी गांव के पास नहर में नर्तकी का शव मिला था। जांच के दौरान शव की पहचान कर ली गई। संदेह होने पर दो युवकों को पुलिस ने शिकारपुर चौराहे से हिरासत में ले लिया। पता चला की 24 जून को हनुमानगढ़ी के पास नर्तकी के किराए के कमरे में दो युवक गए। दो हजार देने की बात कर दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन नर्तकी से 50 हजार की मांग की तो दोनो घबरा गए। उसे समझाने लगे तो वह मानने को तैयार नहीं हुई। नर्तकी आरोपियों को जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। इसके बाद दोनो आरोपियों ने गुस्से में आकर नर्तकी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को बाइक से ले जाकर सवरेजी गांव के पास नहर में शव को फेंक दिया। एसपी ने बताया कि दोनो हत्यारोपी अभिषेक एवं आशुतोष निवासी बल्लोखास, थाना घुघली, जिला महराजगंज को पुलिस ने शिकारपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें