कोठीभार पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह।
- फोटो : MAHARAJGANJ
चोरी की चार बाइक के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार
कोठीभार। थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास नहर पर चार बाइक के साथ दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए।
कोठीभार एसओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने नहर के पास सेसोनवर्षा की तरफ से चार बाइक आती दिखीं। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया। इसके बाद खुद को घिरता देख दो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चारों बाइक चोरी की है। आरोपी उसे बचने के लिए नेपाल लेकर जा रहे थे। आरोपियों की पहचान अशोक एवं मनोज निवासी सिसवा के रूप में हुई है। वही, फरार आरोपियों की पहचान अर्पित उर्फ पिंटू निवासी ग्राम सोहट व इम्तियाज निवासी ग्राम जहदा के रूप में हुई है।