फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1.5 एकड़ जमीन में प्रधान डाक घर का शुरू होगा निर्माण

Sun, 26 Mar 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान डाक घर के भवन का शिलान्यास, बढ़ेगी सुविधा, 1.5 एकड़ में बनेगा प्रधान डाक घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधान डाक घर भवन के लिए 1.5 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। भवन निर्माण की लागत 4.02 करोड़ रुपये है। भवन निमार्ण का कार्य एक वर्ष के अंदर कर लिया जाएगा। महराजगंज प्रधान डाक घर से 18 उप डाक घर और 217 शाखा डाक घर संबद्ध है। डाक घर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटर से ग्राहकों को रेल टिकट बुकिंग सेवा दी जा रही है।
ये बातें कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधान डाक घर के शिलान्यास के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि महराजगंज डाक घर में संचालित डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र से आम जनों का पासपोर्ट बनाने की सेवा दी जा रही है। डाक विभाग से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सेवा सभी डाक घरों से दी जा रही है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज में वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 25,000 खातों व 1.76 लाख ट्रांजेक्शन के माध्यम से लगभग 100 करोड़ से अधिक रुपयों का ट्रांजेक्शन किया गया है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र जहां अन्य बैंक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां डाक घर की पहुंच है। ग्राहकों को किसान सम्मान निधि खाते दो मिनट के अंदर खोलने की सुविधा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज शाखा से अब तक लगभग 2.5 लाख खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महाराजगंज शाखा को वित्त वर्ष 2022-23 से 1.91 करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज ने दो करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, विवेक गुप्ता, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें