फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंजीरी कोट स्थान पर फायरिंग के बाद मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल

Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से आरोपी भागा, तोड़फोड़ करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव स्थित प्राचीन जंजीरी कोट स्थान पर शनिवार की रात करीब आठ बजे पूजा-अर्चना कर रहीं महिलाओं के बीच किसी ने फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु चोटिल हो गईं। मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले वह भाग गया। पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव में हाईवे के किनारे स्थित जंजीरी कोट स्थान पर नवरात्र के अवसर पर पूजा-अर्चना कर रहीं श्रद्धालुओं के बीच अचानक गांव का ही एक व्यक्ति ने पहुंचकर फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपी पर वहां तोड़फोड़ भी करने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुजारी व उनके सहयोगियों ने दूसरे स्थान पर पूजा-पाठ करने की व्यवस्था कराई। घायलों में बड़हरा बाबू निवासी संजय कुशवाहा (30), बहेरा के सोनू कुशवाहा (25), खड्डा बुजुर्ग के प्रभंस, बहेरा के सुंदरम कुशवाहा, खैरटवा के रवि कुमार, बहेरा के संजय, सोनी, कंचन कुशवाहा, पूनम, चंद्रावती, पूजा, राकेश, ओमप्रकाश, अशोक, श्याम बिहारी, रवि, मनोज, शुभग, कुसुम देवी आदि शामिल हैं, जिन्हें हल्की फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। धार्मिक स्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। एयरगन से फायरिंग करने का मामला सामने आ रहा है। अशांति फैलाने वाले की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें