फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक वेतन भोगी कर्मी हड़ताल पर

Sun, 26 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विनियमितीकरण की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन करते दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज।विनियमितीकरण की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने काम काज ठप कर हड़ताल पर चले गए। कार्यालय कैंपस में जमकर नारेबाजी की तथा ईओ के ऑफिस के सामने कूड़ा कचरा डाल दिया। कुल 28 दैनिक कर्मचारी विनियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका परिषद के स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि 15 जुलाई को पद सृजन के लिए फाइल भेजी गई थी। लेकिन अब तक उस फाइल का निराकरण नहीं किया गया। ईओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग की।

उमाशंकर ने कहा कि जब भी विभाग से पूछा जाता है तो कागजों के दांव पेंच में फंसाकर कर्मचारियों को उलझा दिया जाता है। इस बार नियमित करने के बाद ही हम लोग काम शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिका में कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका ईओ कृष्ण कांत मिश्रा ने कहा कि जब तक ऊपर से कोई गाइड लाइन नहीं मिलेगी तब तक विनियमित करना संभव नहीं है। सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने को लेकर हर स्तर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें