यूपी बोर्ड की इंटर-हाईस्कूल की परीक्षा
- फोटो : amar ujala
महराजगंज(ब्यूरो)। मंगलवार को द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में तीन केंद्रों से चार छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। सचल दल ने चारों को रस्टीकेट कर दिया। सुबह पाली इंटर के अर्थशात्र की परीक्षा में लापरवाही में लेखाधिकारी ने कक्ष निरीक्षक को हटादिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन के साथ ही अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जांच कर रही सचल दल की टीम लगातार परीक्षा केंद्रों की दौरा किया।
इस दौरान लेखाधिकारी की टीम ने उदितपुर के इंटर कालेज में लापरवाही के कारण एक कक्ष निरीक्षक को हटा दिया। वही इंटर के द्वितीय पाली की भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य की टीम ने किसान इंटर कालेज बेलवां से एक छात्र को नकट करते पकड़ा और रस्टीकेट कर दिया। तथा बीएसए की टीम ने कुंवर प्रसाद इंटर कालेज बरगदवां से एक तथा विश्वंभर नाथ जनता इंटर कालेज रतनपुर से दो छात्रों को रस्टीकेट कर दिया।
रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, उपजिलाधिकारी नौतनवां आलोक कुमार की टीम ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ कर रस्टीकेट कर दिया। यहां कुल तीन परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए। जानकारी प्रधानाचार्य हीरालाल साहनी ने दी है।