फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टैंड से सवारी भर रही डग्गामार बस सीज

Tue, 25 Jun 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सीमा से डग्गामार बसों का संचालन तेज हो गया है। सोनौली से दिल्ली चलने वाली डग्गामार बसों की संख्या दो दर्जन से अधिक है। मंगलवार को एक डग्गामार बस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को रोडवेज बस स्टैंड के करीब बने टेंपो स्टैंड में डग्गामार बस खड़ा कर दिल्ली के लिए सवारी भर रही थी। सवारी भरने की सूचना पाते ही सोनौली डिपो के एआरएम नंद किशोर चौधरी सोनौली कोतवाली के प्रभारी अंकित सिंह को लेकर सवारी भर रहे बस के पास पहुंच गए और उक्त बस को पैसेंजरों का बयान लेने के बाद बस को अपने डिपो ले आए। डग्गामार बस की सूचना उन्होंने एआरटीओ विनय कुमार को दी। एआरटीओ ने परमिट की जांच कर टूरिस्ट परमिट की गाड़ी को सवारी भरने के आरोप में सीज कर दिया। एआरटीओ विनय कुमार का कहना है कि बिहार नंबर की बस टूर परमिट पर सवारी भर रही थी। जानकारी मिलने पर जांच के बाद सीज कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें