फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने उदितपुर में लगाई चौपाल

विज्ञापन
सैनिक गांव में सैनिक परिवार को संबोधित करते डीएम अमरनाथ उपाध्याय। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
डीएम ने उदितपुर में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं
विज्ञापन

फरेंदा। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शनिवार को क्षेत्र के उदितपुर प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही शासन की योजना को ठीक ढंग से क्रियान्वयन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जर्जर तार ठीक न करने की शिकायत पर डीएम ने बिजली निगम के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक्सईएन को क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं को निस्तारित करने को कहा।
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से गांव में पेंशनधारकों की संख्या की जानकारी मांगी तो ठीक ढंग से जवाब नहीं दे पाए जिस पर सचिव से गांव के पेंशनधारकों की सूची चस्पा करने व 17 अगस्त को गांव में शिविर लगाकर छूटे पात्र व्यक्तियों के चयन करने का आदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गांव में बाल पोषाहार के वितरण के बारे में जानकारी ली। गांव के लोगों से सफाईकर्मी के आने की जानकारी ली तो ग्रामीणों ने गांव में न आने की शिकायत की। जिस पर एडीओ पंचायत को बिना सफाई के वेतन नहीं देने का निर्देश दिया। डीएम ने पौधरोपण, लेखपाल से मृतकों की संख्या, भूमिहीन, नवीन परती, खाली जमीन या बंजर के जमीन से उपलब्ध कराने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि गांव में अगर कोई भी व्यक्ति जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाय। पशु चिकित्सकों से गांव में टीकाकरण की जानकारी ली तो कोई जबाब नहीं दे पाए। जिस पर अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. क्षमाशंकर पांडेय, एसडीएम आरबी सिंह, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, बीडीओ दुर्योधन, आपुर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, सचिव उत्री चंद, ग्राम प्रधान भागीरथी, एसओ आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले की शान है सैनिक गांव उदितपुर : डीएम
फरेंदा। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय शनिवार को दिन में सैनिक गांव उदितपुर पहुंचे। जहां, वे पूर्व सैनिकों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि 15 अगस्त को जिले पर होने वाले ध्वजारोहण में अपनी भागीदारी निभाएं। श्रीलंका में शांति सेना में अपने दोनो पैर गंवाने वाले रामू गुरूंग, मनोज राना, मानसिंह सहित अनेक लोगों से मिलकर उनका हालचाल लिया। इस दौरान सुबेदार मेजर एसबी गुरूंग, मणि गुरूंग, प्रेम बहादुर गुरूंग, विशन गुरूंग, विजय थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुर्गी फार्म संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसडीएम
फरेंदा। उदितपुर गांव आबादी के बीच पोल्ट्री फार्म संचालित होने की शिकायत ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व किया था। शनिवार को डीएम के चौपाल में भी गांव के लक्ष्मन पासवान, रामानंद, राजेंद्र भारती, उर्मिला सहित गांव की दर्जनों महिलाओं ने शिकायत कर पोल्ट्री फार्म बंद करने की मांग की। इस पर एसडीएम आरबी सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो शिकायत सही मिली। एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल पोल्ट्री फार्म बंद कराने व संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें