फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को रतनपुर सीएचसी में करवाया भर्ती
विज्ञापन

परसामलिक। तेज रफ्तार नेपाली पल्सर बाइक की चपेट में आकर सोमवार सुबह 10 बजे गांव सेवतरी निवासी साइकिल सवार एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ग्राम पंचायत सेवतरी स्थित बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को रतनपुर सीएचसी में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नौगढ़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी निवासी राजू यादव (38) सोमवार की सुबह करीब दस बजे साइकिल से डेवलपमेंट रोड से एसएसबी कैंप की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पत्नी अमरावती के साथ पल्सर बाइक से रगरगंज मंदिर जा रहे गांव पालिका नेहरा, थाना लुंबिनी जिला रूपन्देही, नेपाल निवासी दीपेंद्र यादव की बोदवार रास्ते के सामने साइकिल सवार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में साइकिल सवार राजू यादव बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सेवतरी चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस के मदद से घायल को रतनपुर सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक घायल राजू यादव का एक पैर फैक्चर हो गया है। वहीं परिजन घायल को जिला अस्पताल की बजाय इलाज के लिए नौगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज चल रहा है। चौकी पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि घटना में घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से रतनपुर सीएचसी भेजा गया है। बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें