फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा को तहसील बनाने की मांग को लेकर पूर्ण बंदी

विज्ञापन
सिसवा कस्बे में सिसवा को तहसील बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। 
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा- तहसील नहीं बनाने पर आगामी चुनाव में मतदान नहीं करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

स्वेच्छा से दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें, चाय-पानी तक के लिए परेशान हुए लोग

सिसवा बाजार। सिसवा को तहसील बनाने की मांग को लेकर व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर सोमवार को स्थानीय बाजार पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। बंद की वजह से लोगों को चाय-पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक पिछले एक दशक से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हुए सिसवा को तहसील बनाने की मांग को लेकर नगर के व्यवसायी आवाज उठा रहे हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से घोषित सिसवा बंद को व्यापारी और सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिलने से बंदी अभूतपूर्व रही। संगठन के अध्यक्ष शिबू खान के नेतृत्व में व्यापारी नेता व दुकानदारों ने सुबह जुलूस निकाला। नगर का भ्रमण करने के बाद फलमंडी पहुंचकर जुलूस सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।
विज्ञापन

सभा में अपने संबोधन में उद्योग व्यापार मंडल के जिलामंत्री प्रमोद जायसवाल, स्वर्णकार संघ के दिनेश सोनी सहित कई अन्य स्वयंसेवी संगठनों के नेताओं ने कहा कि 1871 की नगर पंचायत सिसवा का आसपास के जिलों सहित कई प्रदेशों से व्यापारिक जुड़ाव था। व्यापारी सिसवा में आकर व्यापार करते थे। कभी समृद्ध रहा यह नगर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। व्यवसायी नगर छोड़ कर दूसरे शहरों का रुख करने लगे हैं। नगर के व्यवसाय को बचाने और इसे मुख्यधारा में लाने के लिए इसे तहसील बनाना ही एकमात्र विकल्प है।व्यापारी नेताओं ने चेताया कि सिसवा को तहसील नहीं बनाया गया तो नगर के एक लाख मतदाता आगामी चुनाव में अपना मत नहीं देंगे। साथ ही किसी भी जनप्रतिनिधि को नगर में प्रवेश नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

सभा स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार सिसवा पीयूष जायसवाल को व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। नगर की सभी दुकानें दिनभर बंद रहीं। इस दौरान नगर के व्यवसायी बाबूलाल अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल,शशिकला सिंह, मकसूद अंसारी, जितेंद्र वर्मा, दीपक जायसवाल,अश्वनी रौनियार, संदीप मल्ल,जय प्रकाश भालोटिया, शिव सोनी, कृष्ण, रोशन मद्धेशिया, राकेश सिंह, लक्ष्मण तुलस्यान सहित तमाम व्यवसायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें