फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर का रहने वाला था मृतक, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन

परतावल में आंबेडकर नगर के पास हुई दुर्घटना

परतावल। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 10:40 बजे सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक रामदरश (54) निवासी रामपुर चौबे, थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, अपने गांव से परतावल बाजार होते हुए छातिराम जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर के पास पीछे से आ रही स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तंबाकू बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे रामदरश
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में हुए सड़क हादसे में रामदरश की मौत ने एक गरीब परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार चलाने वाले रामदरश की असमय मौत से घर की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। रामदरश साइकिल से गांव-गांव घूमकर दुकानों पर तंबाकू बेचते थे। इसी से वह रोज की आमदनी जुटाकर परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी कमाई भले ही ज्यादा नहीं थी लेकिन उसी से घर का चूल्हा जलता था। परिवार की जरूरतें पूरी होती थीं। परिजनों के अनुसार, रामदरश के दो बेटे थे, जिनमें से एक की कई वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब परिवार की जिम्मेदारी छोटे बेटे सुनील पर आ गई है। वह दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। ऐसे में रामदरश की मौत ने परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के लोग भी इस घटना से दुखी हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें