फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भंसार कार्यालय का सर्वर ठप, सीमा पर ट्रकों की पांच किमी लंबी कतार

विज्ञापन
सोनौली भंसार का सर्वर ठप, पांच किमी तक लगी ट्रकों की कतार। 
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल सीमा सोनौली से सटे भैरहवा स्थित भंसार कार्यालय का सर्वर सोमवार को ठप होने से नेपाल सीमा पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण आयात-निर्यात से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन और क्लीयरेंस कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। इस वजह से सोनौली सीमा से लेकर करीब पांच किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई, जिससे चालकों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सर्वर ठप होने से सैकड़ों ट्रक घंटों तक सीमा पर फंसे हैं। ट्रक चालक मनोज कुमार, संतोष और राजकुमार ने बताया कि लंबे इंतजार के दौरान उन्हें शौचालय, पेयजल और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो सकीं। गर्मी और उमस के बीच खुले में घंटों खड़े रहने को मजबूर चालक प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। कई चालकों ने कहा कि समय पर माल की डिलीवरी न होने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भंसार कार्यालय का सर्वर सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खराब रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें